पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने चैनपुर स्थित कोयल अपैरल पार्क का बुधवार को जायजा लेकर वहां संचालित सिलाई एवं परिधान उत्पादन कार्यों को समझा। इस दौरान उन्होंने उत्पादन इकाई में कार्यरत महिलाओं के कौशल, समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी इकाइयां ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। विधायक ने कहा कि कोयल अपैरल पार्क स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिले के सभी प्रखंडों में इस प्रकार की उत्पादन इकाइयों की स्थापना की जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। विधायक ने मनातू की बीपीएम नम्रता कुमारी से मनातू प्रखंड में भी सिलाई उत्पादन इ...