पांकी के थाना प्रभारी के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की विधायक ने की मांग
पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने अवैध कोयला लदे जब्त डंपर को पुलिस अभिरक्षा से भगाए जाने का आरोप लगाते हुए पलामू के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और पांकी के थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 14 सितंबर को भेजे पत्र में विधायक ने झारखंड में पंजीकृत डंपर का भी उल्लेख किया है। विधायक ने बताया कि पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। नीलांबर-पीतांबरपुर के फार्म हाउस में सोमवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में विधायक ने बताया कि 12 सितंबर को उन्होंने पांकी थाना प्रभारी के साथ अवैध कोयला लदे दो ओवरलोडेड डंपरों को पकड़ा था। यह भी पढ़ें- Palamu News: विधायक ने ओवरलोड कोयला लदा हाइवा मामले में पांकी के थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.