गंगापार, अप्रैल 28 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम में पेयजल का संकट बना हुआ है। मेजा उर्जा निगम की ओर से पेयजल व्यवस्था को लेकर सोलर पंप दो वर्ष पहले लगाया गया था, जो तकनीकी कारणों से बंद हो गया है। धाम के पास स्थित हैंडपंप जल स्तर नीचे खिसक जाने से सही ढंग से पानी नहीं दे रहा है।प्रधान गड़ेवरा अनिल शुक्ल व विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने शासन व डीएम प्रयागराज को पत्र लिखकर श्री सिद्धेश्वर नाथ परिसर में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग कर रखी है। मंदिर के पुजारी लाला गोस्वामी ने बताया कि पहड़ी महादेव के नाम से बहुचर्चित सिद्ध पीठ है, जहां पर प्रतिदिन जनपद ही नहीं गैर जनपदों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच अपनी मिन्नते पूरी करते हैं। यह भी पढ़ें- मंदार पर्वत पर पेयजल स...