वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। पहड़िया मंडी में तरबूज उतारने आए ट्रक के ड्राइवर की मंडी प्रशासन के गार्डों द्वारा पिटाई मामले में आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। सोमवार देर शाम करीब डेढ़ घंटे आढ़तियों ने धरना दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। मंडी का निकास द्वार भी बंद कर दिया। मौके पर पहुंची लालपुर-पाण्डेयपुर थाने की पुलिस ने आढ़तियों को समझाया, जिसके बाद व्यापारी माने। व्यापारियों ने थाने में आरोपी गार्डों के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मंडी प्रशासन के गार्ड परिसर में भ्रमण कर रहे थे। प्रतापगढ़ से तरबूत लेकर पहुंचा चालक मो.शहबाज आढ़त के सामने ट्रक खड़ा कर उसी में आराम कर रहा था। यह भी पढ़ें- विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोगों ने कार्यालय पर दिया धरना तभी चार-पांच गार्ड पहुंचे और बिना पूछताछ के उसे पीटने लगे। मौजूद व्यापारि...