उरई, मार्च 18 -- उरई। विकास खंड रामपुरा के नदिया पार इलाके में बहने वाली पहूज नदी में मृत मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया हैं। ग्रामीण नदी में और भी मगरमच्छ होने की आशंका जता रहे हैं।ग्राम बुढ़ेरा के समीप से होकर गुजरने वाली पहूज नदी में बुधवार की दोपहर नदी के किनारे मृत मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया हैं। मगरमच्छ की खबर नदी के समीप बसे गांव निनावली जागीर, किशनपुरा, कूसेपुरा, बूढ़ेरा, कर्रा, मई आदि गांव के ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई। वहीं ग्रामीण किशन, मंजेश, ओकेन्द्र, उपेन्द्र, कैलाश, महानदर आदि लोगो ने कहा कि अब नदी के किनारे जाने से भी डर लग रहा हैं। नदी में मगरमच्छ की सूचना को काफी दिनों से थी। कई ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नदी में देखा भी था। लेकिन जब एक मगरमच्छ नदी में मृत मिला तो हम लोगो मे और भी भय व्याप्त हो गया। व...