झांसी, सितम्बर 25 -- झांसी। पहुंज नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए एनजीटी में याचिका दायर करने वाले नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व डेनियल साइमन ने स्पष्ट किया कि पहुंज नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर याचिका में जिला प्रशासन सहित सभी सबंधित सरकारी विभागों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। याचिकाकर्ता नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व डेनियल साइमन ने कहा कि लगातार पहुंज नदी के अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। बड़े-बड़े बिल्डर लगातार इस नदी के आसपास के इलाके को अतिक्रमण के चलते जमीदोज करते जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में निर्माणाधीन संफ्रान सरोवर हाइट्स प्रोजेक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि एनजीटी के मानकों के विपरीत इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। स्थिति यह है कि पहु...