उन्नाव, फरवरी 1 -- औरास। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थिति लोधाटिकुर गांव के पास रविवार अलसुबह पंजाब से बिहार प्रांत जा रहा संतरा लदे ट्रक का पहिया फटने से बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी बाल बाल बच गए। एक्सप्रेस-वे पर संतरा बिखरने से काफी देर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि उस समय कोई दूसरा वाहन नही गुजरा, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने मार्ग को साफ करवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। हरियाणा प्रांत जिला पलवल के थाना बहिन क्षेत्र के रनियाला खुर्द गांव निवासी ट्रक चालक साजिद व खलासी फैसल के साथ पंजाब से ट्रक में संतरा लादकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते से बिहार प्रांत जा रहा था। रविवार अलसुबह ट्रक चालक औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के सामने पहुंचा ही था कि ट्रक का...