फिरोजाबाद, मार्च 14 -- फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में तेज गति से आ रहा आटो का पहिया पंचर हो गया। जिससे वह असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। कनेटा के समीप तेज गति से आ रहे आटो का पहिया पंचर हो गया। जिससे ऑटो लहराने लगा। ऑटो में बैठी सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। सवारियों के चिल्लाने पर चालक ने पीछे मुड़ कर देखा। उसी दौरान अचानक सामने एक ऑटो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में सवार खुशबू पत्नी दीपक, मोहिनी पत्नी देवेंद्र तथा मीना पत्नी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया। पता चलते ही उनके परिजन भी वहा पर आ गए।परिजनों ने बताया तीनों महिलाएं मक्खनपुर स्थित खाटू श्य...