अंबेडकर नगर, मार्च 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के पहितीपुर मार्ग पर शुक्रवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अकबरपुर नगर पालिका, पीडब्लूडी व राजस्व की संयुक्त टीम की मौजूदगी में दो जेसीबी से लगभग तीन दर्जन स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। टीम को देखते ही कुछ लोगों ने तो स्वयं ही अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जाम की समस्या दूर करने के लिए बीते दिनों ही अकबरपुर के अलग-अलग मार्ग पर अतिक्रमणरोधी अभियान चला था। पहले अयोध्या मार्ग, फिर पटेलनगर तिराहा से पुराना तहसील तिराहा तक चले अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान 98 से अधिक स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए थे। इसी क्रम में बीते दिनों पहितीपुर तिराहा से भिखारीपुर स्थित पेट्रोलपंप तक सर्वे कर 57 लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिया गया था। अकबरप...