बाराबंकी, जून 9 -- दरियाबाद। सैदखानपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाराबंकी की ओर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के एक जनरल कोच के पहिए से अचानक धुआं और तेज चिंगारी निकलने लगी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। मशक्कत के बाद पाहिया के ब्रेक बाइंडिंग में आई तकनीकी खराबी को दूर कर ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- मरुधर एक्सप्रेस के पहिए से धुआं व चिंगारी निकलते देख यात्रियों में मचा हड़कंपट्रेन रुकते ही उतर पड़े यात्री: सोमवार रात करीब एक बजे सैदखानपुर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने देखा कि बाराबंकी की ओर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के जनरल कोच संख्या-3 के पहिए से लगातार धुआं और चिंगारी निकल रही हैं। इसकी सूचना ...