बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- पहाड़ की चोटी से गिरकर युवक की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा के पहाड़ की चोटी से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। युवक शौच के लिए पहाड़ पर गया था और पैर फिसलने से वह करीब 40 फीट नीचे आ गिरा। मृतक की पहचान झारखंड के झरिया के धर्मनगर निवासी अशोक चौधरी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही सदर अस्पताल से शव को लेकर चला गया। परिजनों ने बताया कि युवक चार जनवरी को शेखपुरा आया था और घाटकुसुम्भा के आलापुर में मजार पर जाकर झांड-फूंक कराने का काम करता था। मंगलवार की सुबह को वह शौच के लिए पहाड़ पर गया था। जहां पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक पांच पुत्रियों और दो पुत्रों का पिता था और अपने घर में एकलौता कमाने वाला था। बता दें कि एक पखवारा पहले भी पचना पहाड़ से गिरकर अनिता देवी उर्फ...