लातेहार, मार्च 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी मंदिर में श्री रामनवमी पूजा मनाने के लिए मंदिर समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक एके द्विवेदी ने की। बैठक में श्री रामनवमी पूजा मनाने को लेकर विचार - विमर्श किया गया। पिछले साल की तरह इस साल भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मानने और भव्य झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। रामनवमी पूजा सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मंदिर समिति के सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई।बैठक में पुजारी गिरधारी मिश्रा, बलू मिश्रा, नन्ददेव राम, निरंजन सिंह,अनूप अग्रवाल,रंजीत कुमार राणा,बसंत पाल, संतोष चंद्रा आदि सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...