रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिव मंडल की ओर से रविवार को पहाड़ी बाबा का 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह में ध्वजारोहण, गणेश पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज के सानिध्य में पांच पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पहाड़ी बाबा का महारुद्राभिषेक किया। उनका 101 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया गया। आम भक्त ने भी रुद्राभिषेक में शामिल होकर बाबा के दरबार में अर्जी लगाकार अपने और अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि की कामना की। बाबा का गंगाजल, दही, गन्ना रस, मधु, घी, पूजन सामाग्री और बिल्व पत्र से बाबा का महारुद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ। मुख्य यजमान के तौर पर मंडल के संयोजक प्रेम शंकर और अनुपमा चौधरी रहे। दोपहर 2:30 बजे से स्थानीय भजन कलाकारों ने पहाड़ी बाबा के सजे दरबार में भजनों से अर्जी लगाई। श...