बलरामपुर, जुलाई 9 -- मौसम की मार बलरामपुर, संवाददाता। जिले के साथ नेपाल पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश से तराई के खरझार नाले में उफान आ गया। पहाड़ी नाले में आयी बाढ़ से तराई क्षेत्र के करीब 20 गांव घिर गए हैं। आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश से जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों की सूरत बिगड़ गई है। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी है। धान की रोपाई में तेजी आई है। जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। वहीं दूसरी ओर नेपाल पहाड़ियों पर भारी वर्षा हो रही है। जिले में नेपाल पहाड़ियों से निकलने वाले कई नाले हैं। नेपाल पहाड़ियों वर्षा होने से महराजगंज तराई क्षेत्र के खरझार नाले में उफान आ गया। नाले की बाढ़ से क्षेत्र के रामगढ़ मैटहवा,...