पहाड़ी तोते बेच रहे आरोपी को पकड़ा, केस दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 22 -- पूरनपुर। कस्बे में वन्यजीव श्रेणी के पहाड़ी तोते बेच रहे एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। उसके पास से सात तोते बरामद हुए। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तोते आजाद कर दिए।बुधवार को कस्बे में स्टेशन चौराहे के पास एक व्यक्ति साइकिल से लोहे के पिंजड़े में बंद तोते ब्रिकी कर रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहंुच गई। वन टीम ने तोते ब्रिकी करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम गंगाराम पुत्र जयपाल निवासी मोहल्ला लाइनपार साहूकारा बताया। आरोपी गंगाराम के पास से तीन पिजंड़ों में बंद हीरामन प्रजाति के सात तोते भी बरामद हुए। वनटीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वनदोरागा सुरजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस काटा गया गया। विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.