भभुआ, फरवरी 16 -- टीवी और प्रोजेक्टर युक्त स्मार्ट क्लास ने बदली ग्रामीण स्कूल की पहचान कैमूर पहाड़ी के नीचे हो रही डिजिटल पढ़ाई, तकनीक बना सफलता का आधार (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहरों में डिजिटल शिक्षा की चर्चा आम है, लेकिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की कैमूर पहाड़ी के नीचे बसे पीएम श्री प्लस टू राज नारायण हाई स्कूल हमीरपुर चांद में भी आधुनिक शिक्षा की मशाल जलाई जा रही है। इस विद्यालय के बच्चे यह साबित कर रहे हैं कि मजबूत इच्छाशक्ति से सीमित संसाधनों में भी शिक्षा की तस्वीर बदली जा सकती है। यह विद्यालय आज आसपास के गांवों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है, जहां बच्चे उत्साह के साथ पढ़ाई कर रहे हैं और लगातार बेहतर शैक्षणिक परिणाम दे रहे हैं। विद्यालय की स्मार्ट क्लास इस बदलाव की सबसे मजबूत कड़ी बन गयी है। वर्ष 2021 में तैयार किए गए इस हाईट...