देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा । उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन नली (इसोफेगस) के कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग ने इस पर व्यापक वैज्ञानिक शोध शुरू करने का निर्णय लिया है। अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज कुमार गर्ग के असानुर शोध का मुख्य उद्देश्य मरीजों में कैंसर के पीछे छिपे जोखिम कारकों जैसे तंबाकू शराब, अत्यधिक गर्म चाय/भोजन, पोषण की कमी, एसिड रिफ्लक्स और पर्यावरणीय परिस्थितियों की भूमिका का व्यवस्थित अध्ययन करना है। यहां एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन, कीमोथेरेपी और दूरबीन विधि (मिनिमली इनवेसिव सर्जरी) जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टरों ने सचेत किया...