भभुआ, जून 6 -- जिला प्रशासन पीएचईडी के माध्यम से पेयजल व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पहाड़ी इलाकों में टैंकर से पहुंचवा रहा पानी पीएचईडी ने 1483 बंद पड़े चापाकलों में पाइप जोड़कर व मरम्मत करा चालू कराया अधौरा के कई गांवों में अभी भी जल संकट बरकरार, दूर से ढोकर ला रहे हैं पानी (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी के कारण कैमूर जिले के पहाड़ी इलाकों में तीन फंट भू-गर्भ जलस्तर खिसका है। हालांकि पहले छह से आठ फुट खिसका था। लेकिन, हाल के दिनों में बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण भू-गर्भ जलस्तर में तीन से पांच फुट तक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी जानकारी पीएचईडी के अफसरों ने दी। भू-गर्भ जलस्तर खिसक जाने से पहाड़ी इलाकों के कई गांवों में चापाकलों ने पानी उगलना बंद कर दिया था। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अभिय...