लखीसराय, मार्च 13 -- चानन, निज संवाददाता। शराब मुक्त बिहार की घोषणा के वर्षों बाद भी चानन के पहाड़ी इलाके में महुआ शराब चुलाई व बिक्री का कारोबार बदस्तूर जारी है। अवैध महुआ शराब चुलाई व बिक्री पर नकेल कसने को लेकर बन्नु बगीचा पुलिस द्वारा गुरुवार की अहले सुबह की गई छापेमारी में करीब 200 लीटर महुआ शराब एवं जावा महुआ को नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष संजीता कुमारी की अगुवाई में एएसआई सूरज कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से पहाड़ी इलाका में छापेमारी किया गया, इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा शराब भट्टी को भी ध्वस्त किया गया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही सभी कारोबारी फरार हो गए। बन्नु बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने कहा कि बन्नु बगीचा पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह शहरी बहियार के पहा...