कानपुर, मई 26 -- रसूलाबाद।रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़ीपुर अस्पताल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने सहित देर से डाक्टर के पहुंचने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान सीएमओ ने लेकर अधीक्षक से जवाब मांगा। मंगलवार को पीएचसी पर हैंडपंप व समर की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। अब मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ मिलेगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने रविवार को अस्पतालों में लगने वाले आरोग्य मेले की पड़ताल की थी। पहाड़ीपुर अस्पताल में समर खराब होने से पेयजल की समस्या थी। हालांकि जलजीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गई लाइन से पानी आता था, लेकिन ताजा व शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा था। सोमवार के अंक में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से खबर छापी तो सीएमओ डा. एके सिंह ने संज्ञ...