साहिबगंज, मई 22 -- बरहड़वा। प्रखंड क्षेत्र के कालू पंचायत के ग्राम सिरासिन व विनोदपुर पंचायत के बेलपहाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित पीएम जनमन योजना के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर पहाड़िया जनजाति समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। बीपीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों की मधुमेह, रक्तचाप, मलेरिया, टीबी, सामान्य बुखार सहित अन्य बीमारियों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार दवा दी गई। यह भी पढ़ें- अभियान के तहत पांच पंचायतों में स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर आयोजित यह भी पढ़ें- शिविर में दो सौ से अधिक लोगों को चिकित्सा का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...