जहानाबाद, जून 12 -- कलेर, निज संवाददाता। कलेर थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में मां कमला जनरल स्टोर से मोबाइल और नगदी की चोरी कर ली गई। बताया गया है कि दो बाइक सवार नवयुवक दिन के करीब 3:00 बजे दुकान पर पहुंचे। दुकान में मौजूद दुकानदार श्याम सुंदर साव से 500 रुपए का सामान खरीदा तथा 1000 नगद मांगा और युवक ने गूगल पर फोन से पेमेंट करने की बात बोला। दुकानदार श्याम सुंदर साव ने गूगल पे से पेमेंट लेने की बात से अनभिज्ञता जाहिर किया। इस पर उक्त अज्ञात नवयुवक ने दुकानदार का मोबाइल फोन मांगा और स्वयं पेमेंट करने की बात कही। यह भी पढ़ें- पहाड़पुर में दिन के उजाले में मोबाइल समेत नगदी की चोरी दुकानदार ने नवयुवक के कहने पर विश्वास कर अपना मोबाइल फोन दे दिया। इसी बीच कुछ और ग्राहक दुकान में आ गए मौका पाते ही उक्त अज्ञात युवक दुकान से बाहर निकल गया। पहले स...