खगडि़या, अगस्त 15 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के पहाड़चक स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में कला संकाय के विभिन्न विषयों में आठ प्राध्यापकों ने योगदान किया है। प्राध्यापकों के योगदान के बाद कॉलेज में नियमित रूप से सभी विषयों की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम चार बजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार सरकार की ओर से छात्रों को उनके प्रखंड क्षेत्र में ही डिग्री स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी से बचाना है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के निर्देश पर राजकीय डिग्री कॉलेज पहाड़चक में पठन-पाठन की व्यवस्था...