बुलंदशहर, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर पहासू में महाकाल की पालकी निकाली गई ।शिव मंदिर पर भगवान आशुतोष के महाश्रृंगार व विशेष आरती के बाद भक्तों ने महाकाल को विधि विधान से पालकी में विराजमान कर नगर भृमण कराया। पालकी के आगे महिलाएं भोले के गीत गाती नाचती हुई चल रहीं थी। रविवार तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।हरिद्वार तथा अनूपशहर से गंगाजल लेकर आये कावड़ियों ने पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। महाकाल की पालकी के साथ चल रहे भक्तों पर कई स्थानों पर फूल बरसाए गए इस मौके पर गौरव जादौन,अनुराग वैद्य,गौरव,सुदामा ,शिवम,हर्ष,दीपक, नवनीत, रोहित,बाॉबी, मोहित ,विशाल,मीत, अंकित, अंकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.