बुलंदशहर, मई 14 -- पहासू की अनाज मंडी दूसरे दिन भी बन्द रही। पक्के आढ़ती तथा गल्ला व्यापारियों के विवाद के कारण पहासू में अनाज मंडी बुधवार से बन्द है। मंडी बंद होने से किसान अपनी उपज बाजार में नहीं ले जा पा रहे उधर पल्लेदारी का काम कर अपनी रोजी रोटी कमाने वालों के सामने संकट पैदा हो गया है। मंडी समिति के अध्यक्ष संजय कौशिक ने बताया कि पक्के आढ़तियों के शोषण के खिलाफ पूरी मंडी के व्यापारी एकजुट हैं तथा हड़ताल कर अपना विरोध जता रहे हैं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह,रामवीर शर्मा,शेष कुमार,रामदास,सुधीर कौशिक, विजयपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...