गुमला, जून 7 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के नेतरहाट रोड स्थित झखरा कुम्बा में रविवार को डंडा पड़हा के बैनर तले विभिन्न गांवों के पहान, पुजारों व ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक, सामाजिक व प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- फाइल एकबैठक में उठाए गए मुद्दे बैठक में पहानों को मिलने वाले मानदेय सहायक सचिव के चयन में कथित अनियमितता व पारंपरिक अधिकारों की उपेक्षा के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि पारंपरिक व्यवस्था और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी किए जाने से ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।ग्राम स्तर पर पारदर्शिता की कमी वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम स्तर पर सहायक सचिव व उपाध्यक्ष के चयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई...