देहरादून, नवम्बर 9 -- देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रामपुर तिराहा शहीद स्थल पर अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि लंबे संघर्षों एवं शहादतों से उत्तराखंड का निर्माण हुआ है। राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। राज्य निर्माण की मूल भावना स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पलायन थे। पच्चीस वर्ष के युवा राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है, लेकिन हमें प्रगतिशील उन्नतिशील समृद्ध राज्य की परिकल्पना को साकार करना है, जिसका रोड मैप तैयार कर विकास पथ पर अग्रसर होना है। विकास की गंगा पहाड़ से मैदान की तरफ बहनी चाहिए। उत्तराखंड संवेदनशील पर्यावरण को लेकर जागरूक राज्य है, जिसमें विकास कार्यों में कई बाधाएं आती है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पू...