सिमडेगा, मार्च 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुढ़ा महादेव पहाड़ के समीप गिर कर एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना शुक्रवार के देर शाम की है। बताया गया कि कोटरा गांव निवासी सुखनाथ सिंह मेला देखने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होने पर वहां मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे, उसी क्रम में सुखनाथ सिंह का पैर फिसल गया और वे पहाड़ के समीप गिर गए। अंधेरा होने के कारण रात में लोगों को कुछ भी पता नहीं चला। शनिवार को स्थानीय लोगों की नजर जब उन पर पड़ी, तब उन्हें तुरंत उठाकर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में शनिवार की दोपहर सुखनाथ सिंह की मौत हो गई। इधर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.