रुद्रपुर, फरवरी 26 -- खटीमा, संवाददाता। विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा के समक्ष ग्राम सड़ासड़िया के ग्रामीणों ने करीब सौ मीटर सीसी मार्ग सहित थनारा नदी में पिचिंग और रपटा बनाने की मांग की। विधायक राणा ने वित्तीय वर्ष के अंत में समाधान का आश्वासन दिया। विधायक राणा के कैंप कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के ब्लॉक अध्यक्ष अनील सिंह राणा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि थनारा नदी तट की पिचिंग नहीं होने से नदी का पानी आबादी की ओर भू-कटाव करने लगा है। सड़ासड़िया से प्रतापपुर मार्ग पर थनारा नदी का बरसों पुराना रपटा अब जर्जर हालत में है। उन्होंने गांव के मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं महेश के घर से घूमा देवी के घर तक सीसी मार्ग निर्माण की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश सिंह राणा, पूर्व प्रधान विजय सिंह राणा, पूर्व प्रधान भुवन सिं...