चम्पावत, दिसम्बर 13 -- लोहाघाट। यूकेडी ने लोहाघाट से नेत्र सलान तक जनसंपर्क यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी। कहा कि पहाड़ में रोजगार होने पर युवा पलायन नहीं करते। शनिवार को यूकेडी के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क यात्रा निकाली। मरोड़ाखान और बापरू में पूर्व प्रधान नारायण सिंह और अन्य लोगों के साथ उन्होंने चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...