प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। अब वह दिन दूर नहीं जब पहाड़ों और घने जंगलों में भी मोबाइल नेटवर्क आसानी से मिलेगा। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के वैज्ञानिक एक ऐसी नई सी-मोस रिसीवर चिप बना रहे हैं, जो दूरदराज इलाकों तक मजबूत और साफ सिग्नल पहुंचाने में मदद करेगी। इस नई चिप की खास बात यह होगी कि यह कम बिजली में भी लंबे समय तक काम करेगी, जिससे बैटरी की खपत कम होगी। साथ ही, इसकी सस्ती निर्माण तकनीक के कारण मोबाइल और अन्य संचार उपकरण भी सस्ते हो सकेंगे। यह प्रोजेक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के 'चिप्स टू स्टार्टअप' प्रोग्राम के तहत करीब 96 लाख रुपये का है। इस प्रोजेक्ट के मुख्य अन्वेषक (पीआई) संस्थान के इलेक्ट्रनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) के डॉ. प्रसन्ना मिश्र हैं। डॉ. मिश्र ने ब...