देहरादून, अप्रैल 13 -- सुराज सेवा दल ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, गांवों से होते पलायन, अवैध खनन आदि मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। दल ने गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग की। सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है लेकिन सरकार केवल प्रचार प्रसार में व्यस्त है।कहा कि जनता के मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है।कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल सका है। कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं की चिंता बढ़ रही है। अस्थाईसेवा के बाद युवाओं के भविष्य का क्या होगा। पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है। गांव खाली हो रहे हैं और खेत बंजर हो रहे हैं लेकिन पलायन आयोग केवल फाइलों तक ही ...