देहरादून, जून 9 -- Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मौसम के दो रंग जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 जून से राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने और चमकने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। केदार घाटी में मानसून की दस्तक के साथ लगातार बारिश हो रही है। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। मैदानी इलाकों में जैसे देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच केदारघाटी में पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 9 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य रह...