नई दिल्ली, मई 30 -- मई महीने की शुरुआत भी बारिश से हुई थी और अंत में भी बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। मई बीतते-बीतते उत्तर भारत का मौसम कूल हो गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कम से कम अगले दो दिन मौसम ठंडा बना रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में तूफान के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी।दिल्ली का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई तक राजधानी दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी। 30 मई यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 31 मई को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।यूपी में भी झमाझम बारिश उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 47डिग्री को भी पार कर गया था। हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश ...