हापुड़, जुलाई 3 -- पहाड़ों पर निंरतर हो रही बारिश और मानसून के आने के बाद क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर गंगा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार 30 जून को गंगा का जलस्तर 196.10 सेमी दर्ज किया गया था, जो दो जुलाई की दोपहर तक बढ़कर 196.50 सेमी पहुंच गया। हालांकि गंगा अभी खतरे के निशान से काफी निचले स्तर पर है। लोगों का कहना है कि यदि उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होती रही और मैदानी इलाकों में भी मानसून सक्रिय रहा तो आगामी दिनों में गंगा के जलस्तर में और तेजी से वृद्धि हो सकती है। यह भी पढ़ें- कटिहार: महानंदा-गंगा का जलस्तर बढ़ा, लेकिन खतरे से अभी काफी नीचे यह भी पढ़ें- Meerut News: बरसात से गंगा का जलस्तर बढ़...