नई दिल्ली, मई 1 -- अरविंद सिंह नई दिल्ली। पहाड़ों की घुमावदार सड़कों पर सफर करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने हिमालयी और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण की दशकों पुरानी परिपाटी को बदलते हुए नई स्लोप फर्स्ट पॉलिसी लागू कर दी है। अब किसी भी पहाड़ी परियोजना में सड़क निर्माण या पहाड़ काटने से पहले ढलान का स्थिरीकरण करना तकनीकी रूप से अनिवार्य होगा।

नई नीति का उद्देश्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वर्तमान प्रक्रिया में पहले राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जाता था और सुरक्षा कार्य (रिटेनिंग वॉल या ब्रेस्ट वॉल) बाद में बनाए जाते थे। इस कारण निर्माण के दौरान पहाड़ की नींव कमजोर हो जाती थी और मानसून आते ही बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) होता था। पर, नई नीति में राजमार्ग...