नई दिल्ली, मई 16 -- दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर देवांश त्यागी ने पहाड़ों में एक अनोखा प्रयोग करके सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उन्होंने ठंडी पहाड़ियों में एक अस्थायी मैगी स्टॉल लगाकर पर्यटकों को गर्मागर्म मैगी परोसने का आइडिया आजमाया। खूबसूरत पहाड़ी नजारे के बीच उन्होंने फोल्डेबल टेबल, प्लास्टिक कुर्सियां और कुकिंग उपकरण लगाकर एक छोटा सा ओपन-एयर कैफे तैयार किया। पैकेट वाली इंस्टेंट नूडल्स लेकर पहुंचे देवांश ने खुद ऑर्डर तैयार किए और पर्यटकों व ट्रेकर्स से बातचीत करते हुए दिन भर सर्विस दी। उन्होंने रेगुलर मैगी की प्लेट Rs.100 और बटर मैगी Rs.120 में बेची। इस पूरे प्रयोग को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो वायरल हो गया। यह भी पढ़ें- जब ट्रंप ने की ताक-झांक, टेबल से उठकर गए जिनपिंग तो देखने लगे उनकी नोटबुक; VIDEO देवांश का दावा है कि एक दि...