गढ़वाल, अप्रैल 6 -- उत्तराखंड में इस बार अप्रैल का महीना सामान्य मौसमीय प्रवृत्ति से हटकर रह रहा है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी से चारधाम यात्रा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। उत्तराखंड में आमतौर पर अप्रैल में बर्फ पिघलने लगती है और चारधाम यात्रा के क्रम में विभिन्न विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हैं। इस बार हालात अलग हैं। गढ़वाल मंडल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और ठंड ने यात्रा की तैयारियों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। ऐसे में अप्रैल 'तैयारियों का महीना' कम और 'चुनौतियों का महीना' ज्यादा साबित हो रहा है। यात्रा की तैयारियों में जुटी सरकारी मशीनरी को केदारनाथ मंदिर परिसर और रास्तों से बर्फ हटाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री में भी निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.