सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर/बेहट। मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में गुरुवार देर रात अचानक आए पानी के तेज उफान ने भारी तबाही मचा दी। शाकंभरी खोल में आए तेज बहाव में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घंटों तक पानी में फंसे रहे। दर्जनों वाहन, ट्रैक्टर-ट्रालियां, बाइक, क्रेन और करीब 50 अस्थायी दुकानें पानी में बह गईं। पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए शाकंभरी देवी और भूरादेव मंदिर के कपाट 31 मई तक बंद कर दिए हैं और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के बाद गुरुवार रात करीब एक बजे अचानक शाकंभरी खोल में तेज पानी का बहाव उतर आया। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर और खोल के आसपास सो रहे थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि...