संतकबीरनगर, जनवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले पांच दिनों तक लगातार धूप खिलने के बाद शनिवार को मौसम ने पलटी मार दी है। शनिवार की सुबह बदली व हल्की हवाओं से गलन बढ़ जा रही है। हवाएं सर्द होकर ठंडी बढ़ा रही हैं। सुबह के समय लोग सूरज निकलने का इंतजार करते रहे पर बादलों के कारण दर्शन नहीं हुए। हालांकि बादलों के चलते न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 12 पर पहुंच गया। पर गलन होती रही। एक दिन पहले पहाड़ों पर पड़ी बर्फ व बारिश का असर जिले में दिखने लगा है। शुक्रवार को जहां दिन में धूप के साथ गर्मी का अहसास हो रहा था वहीं शाम होते ही सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई थी। हल्की धुंध भी छाने लगी थी। देर रात से बदली का असर छाने लगा। सुबह लोग उठे तो मौसम बदला मिला। सात बजे से निकलने वाली धूप गायब थी। हवाएं सर्द होकर ठंडी बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.