देहरादून, जून 10 -- घने जंगल, बर्फीली चोटियां और दुर्गम रास्ते... अब उत्तराखंड के ट्रेकिंग रूट्स पर रोमांच तो रहेगा, लेकिन रास्ता भटकने का खतरा काफी कम हो जाएगा। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। पहाड़ों में ट्रेकिंग रूट्स पर जाने वाले ट्रेकर्स अब आसानी से अपनी लोकेशन और पूरे मार्ग की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकार एडवेंटर टूरिज्म को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी सर्वे करा रहा है। इसमें रूट्स की जीपीएस मैपिंग कराई जाएगी। उत्तराखंड में पहाड़ों में ट्रेकिंग रूट्स पर जाने वाले ट्रेकर्स अब भटक नहीं सकेंगे। ट्रेकिंग के दौरान पूरे रूट की सटीक जानकारी उपलब्ध करवा कर एडवेंचर स्पोर्ट्स के इस महत्वपूर्ण सेक्टर को सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके लिए 100 ट्रेकिंग रूट्स का तकनीकी सर्वे, जीपीएस मैपिंग होगी। यह भी पढ़ें- पहाड़ों में बारिश,...