शामली, अप्रैल 11 -- चौसाना। मंगलौरा में यमुना नदी की धार एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर भारी पड़ गई है। बता दे कि पिछले दिनो पहाड़ों में हुई बारिश के कारण यमुना नदी में कुछ पानी की मात्रा बढी है। जिस कारण यमुना किनारे करीब 300 मीटर चौड़ी शिल्ड कट जाने से जमीन वापस मिलने की आस लगाए किसानों को झटका लगा है और क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। किसानों का कहना है कि पिछले दिनो हुई बरसात के कारण यमुना नदी मे पानी बढा है। यमुना के कटान से किसानों के हजारों बीघा खेत और फसल नदी में समा गई थी। बहाव कम होने पर ढांग के किनारे जमी रेत यानी शिल्ड किसानों के लिए उम्मीद बनी थी, जिसके सहारे किसान खेत समतल कर दोबारा खेती शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अब शिल्ड के कटने से यह उम्मीद फिर कमजोर पड़ गई है। किसानों का कहना है कि बहाव कम होने के बावजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.