पहाड़ी से टकराई बाइक, चालक रेफर
अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर सोमवार को क्वारब से चोपड़ा के बीच एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में चालक के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा हायर सेंटर भेजा गया है। चालक की पहचान 36 साल के जीवन मेहता निवासी ग्राम बिंतोला, बल्टा अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.