चंदौली, फरवरी 28 -- चकिया। बढ़ रही गर्मी और तापमान से पहाड़ियों में आग लगने का क्रम शुरू हो गया है। इस दौरान शुक्रवार की शाम मुरारपुर स्थित लदबेदिया पहाड़ी में कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते पहाड़ी पर सूखे पत्ते में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...