मिर्जापुर, जून 8 -- पड़री। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को विकास खंड पहाड़ी के दुबेपुर-बसारी गांव में ग्रामीण युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिनी स्टेडिमय का फीता काटर कर उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- रामनगर में मंडलीय इंडोर स्टेडियम की रखी गई नींवखेल सुविधाएं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिनी खेल स्टेडियम में युवाओं के लिए वॉकिंग ट्रैक, ओपेन जिम, बैडमिंटन कोर्ट और सुरक्षा के लिए जाली की व्यवस्था की गई है। मिनी स्टेडियम गांव में होने से गांव के युवाओं को स्थानीय स्तर पर खेल अभ्यास और फिटनेस की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का भी मौका मिलेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गांवों में खेल प्रतिभाएं छिपी हैं। जरूरत है बस सुविधा और प्रशिक्षण की।इस कमी को मिनी स्टेडिम बखूबी पूरा करेगा। यह भी...