देहरादून, जनवरी 14 -- हरिद्वार। पहाड़ी महासभा ने मकर संक्रांति को उत्तरायणी कौथिक के रूप में मनाया। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए कार्यक्रम में लोक गायक सौरभ मैथानी के गीतों पर लोग स्वयं को नृत्य से नहीं रोक सके। इस अवसर पर अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि प्रतिवर्ष पहाड़ी महासभा द्वारा हर्षोल्लास से मकर संक्रांति को मनाया जाता है। कार्यक्रम में पहाड़ी लोक नृत्य के साथ साथ पहाड़ी व्यंजन का भी लोगों में आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...