पहाड़ी मन्दिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का हुआ आयोजन
रांची, अप्रैल 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धार्मिक संगठन भोले की फौज की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर पहाड़ी मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर के आधार तल पर विराजमान महाकाल का उज्जैन की तर्ज पर श्री हनुमान रूप में कलाकारों रौनक सिंह एवं विकास यादव ने नयनाभिराम शृंगार किया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा के दरबार में महोत्सव की शुरुआत कीर्तन से हुई। श्री गणेश वंदना के बाद संगठन के मुख्य गायक कृष्णा केशव ने अन्य सदस्यों प्रवीण अग्रवाल, राजेश यादव, सौरव पांडेय एवं अभिषेक यादव के साथ भजन लाल, लाल चुनरी सितारों वाली जिसे ओढ़ कर आई है मां शेरो वाली..., हनुमान तेरा क्या कहना..., ये चमक ये धमक हनुमान सब तुम ही से है..., हनुमान चालीसा एवं राम धुन प्रस्तुत कर दरबार में हाजिरी लगाई। महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.