रांची, जून 30 -- रांची। पहाड़ी मंदिर के समीप से मंगलवार को दिन में मोटरसाइकिल का चोरी करने का प्रयास करते चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई। बाद में आरोपी को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पकड़ाया चोर कांके थाना क्षेत्र का रहने वाला मो हुसीर है। बताया गया कि वह किसी श्रद्धालु की मोटरसाइकिल लेकर भागने का प्रयास करते समय संदेह होने पर वहां मौजूद लोगों की पकड़ में आ गया था। इधर, हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने उससे मोटरसाइकिल व स्कूटी की चोरी के कई अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...