पहाड़ी मंदिर के ऑडिट में कई वित्तीय लेनदेन के स्पष्ट दस्तावेज नहीं
रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। वर्तमान की पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने कहा कि हाल ही में उपलब्ध ऑडिट रिपोर्ट में कई ऐसे वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं, जिनका कोई स्पष्ट हिसाब, व्यय रसीद अथवा वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि कई लेनदेन ऐसे हैं, जिनके उद्देश्य एवं प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। समिति ने स्पष्ट किया कि इन लेनदेन से संबंधित जानकारी वर्तमान पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पास उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए कि ये सभी ट्रांजैक्शन उस अवधि के हैं, जब मंदिर का नियंत्रण एवं संचालन झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की पूर्व में गठित समिति के पास था। समिति ने इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं। इसमें राजेश गाड़ोदिया, सौरभ चौधरी आदि मौजूद थे。
वित्तीय अनियमितता का मामला सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.