चंदौली, जून 19 -- चकिया, हिन्दुसतान संवाद। जनपद के प्रतिबंधित खनन क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खनन क्षेत्र से एक क्रेन, ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया। पुलिस को देखकर खनन में लगे मजदूर और वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर वन विभाग को सौंप दिया। विभाग ने वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी वाहनों को सीज कर दिया है।

खनन पर प्रतिबंध जनपद के पहाड़ियों में शासन के निर्देशों के क्रम में खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसे में शिकारगंज क्षेत्र की पहाड़ियों में लाख प्रतिबंध के बावजूद खनन माफिया खनन के कार्य में सक्रिय हैं। पहाड़ी क्षेत्र के छुछाड़ गांव की पहाड़ी पर कुछ दिनों से लगातार मिल रही खनन की शिकायत पर शुक्रवार की दोपहर चकिया थाना प्रभारी अर...